Monday, February 21, 2011

Vo Door Jata kyon Hain ???

                                                      वो दूर जाता क्यों हैं ???

जिनके पास जाना चाहे  वो दूर जाता क्यों हैं
लेकर अपनी बाहों में खंजर चुभाता क्यों हैं
फूलो सी बाते हैं उनकी खंजर साथ लाता क्यों हैं
जिनके पास जाना चाहे  वो दूर जाता क्यों हैं???

प्यार को लेकर चला था प्यार को बडाने चला था
शूल नफरत के जमाना  चुभाता  क्यों हैं
किसी का भला किया तो क्या बुरा किया मैने
भलाई का सिला बुराई से चुकता क्यों हैं
जिनके पास जाना चाहे  वो दूर जाता क्यों हैं???

प्यार करना जुर्म हैं ये जमाना सिखाता क्यों हैं
हमारी दोस्ती को ,हमारे विश्वास को २ दिन का बतलाता क्यों हैं
दोस्ती होती हैं सदा के लिए,विश्वास होता हैं सदा के लिए
फिर भी जमाना सचाई को झुट्लाता क्यों हैं
जिनके पास जाना चाहे  वो दूर जाता क्यों हैं???


दोस्ती को दो-सथ्यी  बनाना हमारा कर्म नही
विश्वास को विष का वास बनाना हमारा धरम नही
फिर भी हमारे विश्वास को १० दिन का बताता क्यों हैं
जिनके पास जाना चाहे  वो दूर जाता क्यों हैं???

उन्हें हमारी दोस्ती कबूल नही चलो यू ही सही
उन्हें हमारे विश्वास पर विश्वास नही चलो यू ही सही
पर दिल में उनकी जगह कोई और ले पाए
एसा हो पता भी नही
 वरना
बन के 'खिलौना'  कलम से ये सब लिख पाता क्यों हैं
जिनके पास जाना चाहे  वो दूर जाता क्यों हैं???





 






   



 



2 comments: